Thursday, January 31, 2013

चेहरे पै ओढ़ रक्खी है नकाब लोगो ने

चेहरे पै ओढ़ रक्खी है नकाब लोगो ने |
दिल का हाल किसी को बताया ना करो ||

अपनापन इक दिखावा रह गया है महज |
हमदर्द किसी को ऐसे ही बनाया ना करो ||

Wednesday, January 30, 2013

साथ

साथ रहके भी अजीब सी दूरी रहती है अब |
कभी दूर रह के तरसते थे साथ के लिए ||

बाते करने को भी कोई बात ना रही अब|
कभी वक्त कम रहता था इक बात के लिए ||

Tuesday, January 22, 2013

कैफियत मेरी

तुझे चाह के भी नहीं चाह पाता हूँ |
ये चाहत अजीब है या कैफियत मेरी ||

Friday, January 18, 2013

हँस लो है जीवन छोटा सा



ताक पर रख दो चिंताए |
खूंटी पै टांग दो परेशानी ||

कुछ नहीं स्थिर दुनिया में |
हर चीज है आनी जानी ||

व्यर्थ में क्यों रोते हो |
रोने से ना कुछ पाओगे ||

हँस लो है जीवन छोटा सा |
वरना रो रो मर जाओगे  ||